लाइव न्यूज़ :

पटना की सड़कों पर खुद जीप चलाते दिखे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, लोग हैरान, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2021 15:55 IST

Open in App
1 / 7
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आज पटना में अलग ही अंदाज दिखे. पूर्व मुख्यमंत्री खुली जीप में बैठकर उसे ड्राइव करते हुए डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तक गए. जिसे देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हो गए और नारेबाजी करने लगे.
2 / 7
लंबे समय से बीमार चल रहे लालू यादव को जीप चलाता देख कार्यकर्ता बेहद खुश हुए.
3 / 7
लालू यादव ने सोशल मीडिया पर इस पल को साझा करते हुए लिखा कि ''आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया. इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो हैं. आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे.''
4 / 7
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से जब लालू खुद जीप लेकर निकले तो देखने वाले हैरान हो गए.
5 / 7
इस दौरान समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था और जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे. समर्थकों का कहना है कि लालू प्रसाद अब स्‍वस्‍थ हो रहे हैं. यह कार्यकर्ताओं के लिए काफी सुखद है. उन्‍हें उम्‍मीद है कि अब लालू प्रसाद पटना में रहकर सक्रिय राजनीति करेंगे.
6 / 7
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जीप को लालू यादव ने 1977 में तब खरीदा था जब वे पहली बार सारण सीट से लोकसभा का चुनाव जीते थे. उन्होंने विल्स कंपनी की एक सेकेंड हैंड जीप खरीदी थी और इसी जीप से चला करते थे. जिसे बीच में मॉडिफाई की गई है.
7 / 7
यहां बता दें कि लालू प्रसाद यादव कई प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं. उनकी तबीयत इस कदर नासाज है कि कई जगहों पर उन्हें व्हील चेयर का भी सहारा लेना पड़ता है. उस बीच अपने नेता को गाड़ी चलाते देख उनके समर्थक बेहद खुश हैं. 
टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीआईआरजेडीबिहारपटनातेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?