लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने चलाई के-9 व्रज-टी तोप, देखें रक्षा मंत्री की वायरल तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: January 16, 2020 17:05 IST

Open in App
1 / 7
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को 51वीं के-9 व्रज-टी तोप को सूरत के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो बख्तरबंद प्रणाली परिसर में हरी झंडी दिखाई।
2 / 7
राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में लार्सन एंड टुब्रो के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और मेहनत को सलाम करते हुए कहा कि कंपनी का हजीरा परिसर ‘‘नए भारत की नई सोच’’ को दिखाता है।
3 / 7
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं देखता हूं कि परिसर ने नई और आश्चर्यजनक उपलब्धि हासिल की है।
4 / 7
भारत में कई ऐसे क्षेत्र थे जिनमें निजी सेक्टरों की प्रतिभागिता लगभग न के बराबर थी और रक्षा क्षेत्र उनमें से एक था।’’
5 / 7
मंत्री ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत सरकार ने कई कदम उठाए हैं जिनसे देश भविष्य में हथियार निर्यातक बनेगा।
6 / 7
उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षा से जुड़े उत्पादनों के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया को आसान किया है और दो रक्षा औद्योगिक गलियारे बनाए हैं तथा रक्षा मंत्रालय में एक रक्षा निवेशक प्रकोष्ठ भी बनाया गया है।
7 / 7
मंत्री ने कहा, ‘‘ आज, जब मैं के-9 वज्र-टी तोप को देखता हूं तो मैं मजबूत तोप देखता हूं लेकिन इससे ज्यादा मैं एक मजबूत भारत देखता हूं...रक्षा में, यह ‘मेक इन इंडिया’ का बेहतरीन उदाहरण है।’’ लार्सन एंड टुब्रो ने रक्षा मंत्री को के-9 वज्र-टी तोप की मारक क्षमता के विभिन्न प्रदर्शन दिखाए। सिंह इस तोप में बैठे और इसे हजीरा परिसर के आसपास चलाया गया।
टॅग्स :राजनाथ सिंहगुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील