शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 26, 2023 05:01 PM2023-04-26T17:01:57+5:302023-04-26T17:05:15+5:30

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए अकाली दल (शिअद) कार्यालय पहुंचे और बादल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। (फोटो: ट्विटर)

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में रखा गया है। जहां बड़ी संख्या में लोग और नेता एकत्र हुए हैं। (फोटो: ट्विटर)

पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह 95 वर्ष के थे। (फोटो: ट्विटर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बादल के निधन को "व्यक्तिगत क्षति" बताते हुए ट्वीट किया, "प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया।" (फोटो: ट्विटर)

पीएम मोदी ने कहा, "मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था। उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति संवेदना।" (फोटो: ट्विटर)

केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 26 और 27 अप्रैल को पूरे भारत में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। (फोटो: ट्विटर)