लाइव न्यूज़ :

Meera Manjhi: मीरा मांझी के घर पहुंचे पीएम मोदी, चाय पी और जाना हालचाल

By संदीप दाहिमा | Published: December 30, 2023 5:32 PM

Open in App
1 / 6
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या का दौरा कर कई सौगात दी। पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी के राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह है। देशवासियों से कहा कि आप 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएं और अपने घरों में राम ज्योति जलाएं।
2 / 6
आज यहां आधुनिक रेलवे निर्माण की तरफ एक और बड़ा कदम देश ने उठाया है। वंदे भारत और नमो भारत के बाद आज एक और आधुनिक ट्रेन देश को मिली है। इस नई ट्रेन का नाम अमृत भारत ट्रेन रखा गया है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनों की ये त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने जा रही है।
3 / 6
प्राचीन काल में अयोध्या नगरी कैसी थी, इसका वर्णन खुद महर्षि वाल्मीकि जी ने विस्तार से किया है। महर्षि वाल्मीकि जी बताते हैं कि महान अयोध्यापुरी धन-धान्य से परिपूर्ण थी, समृद्धि के शिखर पर थी और आनंद से भरी हुई थी। यानी, अयोध्या में विज्ञान और वैराग्य तो था ही, उसका वैभव भी शिखर पर था। अयोध्या नगरी की उसी पुरातन पहचान को हमें आधुनिकता से जोड़कर वापस लाना होगा।
4 / 6
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को देश के नागरिकों से 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि (राम लला का प्राण प्रतिष्ठा का) कार्यक्रम विधिपूर्वक हो जाने के बाद, वे अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी के राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले शनिवार को अयोध्या का दौरा किया और एक रैली को संबोधित किया।
5 / 6
अयोध्या में राम मंदिर निर्माणाधीन है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा जिसमें मोदी शामिल होंगे। मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरी सभी देश वासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है कि 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन न बनाएं। हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी का साक्षी बनने के लिए वे (लोग) स्वयं अयोध्‍या आएं लेकिन आप भी जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है।''
6 / 6
उन्होंने कहा, ''अयोध्या में सबका पहुंचना बहुत मुश्किल है, इसलिए देश भर के राम भक्तों को, विशेषकर उत्तर प्रदेश के राम भक्तों से हाथ जोड़कर प्रणाम के साथ प्रार्थना है, आग्रह है कि 22 जनवरी को विधि पूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद 23 जनवरी के बाद अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं। अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं।''
टॅग्स :नरेंद्र मोदीअयोध्याउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Politics News: जदयू में संभावित टूट को बचाना बड़ी चुनौती!, सीएम नीतीश कुमार के सामने कठिन परीक्षा, केसी त्यागी ने कहा- राजनीति में कोई दुश्मन नहीं

भारतAyodhya Dham Ram Mandir: 22 जनवरी राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह, पीएम मोदी ने देशवासियों से की ये अपील, अपने घरों में राम ज्योति जलाएं, देखें वीडियो

भारतछत्तीसगढ़ : नए साल में मंत्री संभालेंगे अपना मंत्रालय, पहली बार मुख्यमंत्री के पास नहीं होगा वित्त विभाग

भारतRajasthan Cabinet Expansion: उपचुनाव में करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी बने मंत्री, भाजपा ने खेला बड़ा दांव, जानें समीकरण

बॉलीवुड चुस्कीकभी राम जन्मभूमि पर अस्पताल बनाने के समर्थक थे रणवीर शौरी, अब कहा- 'शर्मिंदा हूं कि धार्मिकता का बलिदान देने को तैयार था'

भारत अधिक खबरें

भारतMP Politics: एमपी में लोकसभा की 29 सीटों पर बिगड़े समीकरण,नफा-नुकसान किसका?

भारतRajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार, 22 विधायक बने मंत्री, किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह और राठौड़ सहित ये विधायक बने मंत्री, देखें लिस्ट

भारतएमपी में लोकसभा की 29 सीटों पर बिगड़े समीकरण,नफा-नुकसान किसका?

भारतवैष्णो देवी में 'जी का जंजाल' बनी दर्शन पर्ची की जगह आरएफआईडी कार्ड की व्यवस्था, बोर्ड की मुसबीत बढ़ी

भारतSitamarhi Seat Lok Sabha Elections 2024: जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू आउट, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर को टिकट!, अध्यक्ष बनते ही एक्शन में नीतीश