Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार, 22 विधायक बने मंत्री, किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह और राठौड़ सहित ये विधायक बने मंत्री, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 30, 2023 03:25 PM2023-12-30T15:25:05+5:302023-12-30T16:36:55+5:30

Rajasthan Cabinet Expansion:राज्यपाल कलराज मिश्र ने भाजपा विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी व मदन दिलावर को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Rajasthan Cabinet Expansion mantrimandal vistar Kirodi Lal Meena, Rajyavardhan Singh Rathore take oath as ministers in Bhajan Lal Sharma government see list see video | Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार, 22 विधायक बने मंत्री, किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह और राठौड़ सहित ये विधायक बने मंत्री, देखें लिस्ट

photo-ani

Highlightsराज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाई। विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ।अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत व हेमंत मीणा को मंत्री पद की शपथ ली।

Rajasthan Cabinet Expansion: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राजस्थान में कई दिन के इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को हुआ। 22 विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उपमुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री हो गए हैं। आज 12 कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्यमंत्री बने। 

12 विधायक बने कैबिनेट मंत्रीः देखें लिस्ट

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

गजेंद्र सिंह खींवसर

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

बाबूलाल खराड़ी

मदन दिलावर

जोगाराम पटेल

सुरेश सिंह रावत

अविनाश गहलोत

जोराराम कुमावत

हेमंत मीणा

कन्हैयालाल चौधरी

सुमित गोदारा।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-

संजय शर्मा

गौतम कुमार

झाबर सिंह खर्रा

सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी

हीरालाल नागर।

राज्यमंत्रीः

ओटाराम देवासी

डॉ मंजू बाघमार

विजय सिंह चौधरी

के के बिश्नोई

जवाहर सिंह बेढम।

राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 विधायकों ने शनिवार को मंत्री पद की शपथ ली जिनमें से 12 को कैबिनेट, पांच को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पांच को राज्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में विधायकों को पद व गोपनीयता दिलाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

English summary :
Rajasthan Cabinet Expansion mantrimandal vistar BJP MLA Dr Kirodi Lal Meena takes oath cabinet minister Bhajanlal Sharma see list see video


Web Title: Rajasthan Cabinet Expansion mantrimandal vistar Kirodi Lal Meena, Rajyavardhan Singh Rathore take oath as ministers in Bhajan Lal Sharma government see list see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे