लाइव न्यूज़ :

देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है 'मोदी की गारंटी', भाजपा

By संदीप दाहिमा | Updated: December 3, 2023 13:36 IST

Open in App
1 / 6
2 / 6
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे है। पांचवें राज्य मिजोरम में मतगणना सोमवार को होगी। भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी की गारंटी।’’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने धोती और कुर्ता पहने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर लगाई जिसमें लिखा है, ‘‘देश में एक ही गारंटी चलती है और वह मोदी की गारंटी’’।
3 / 6
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के संकल्प पत्र और कांग्रेस की गारंटी के बीच मुकाबला था और प्रधानमंत्री मोदी हर चुनावी सभा में मतदाताओं को भाजपा के संकल्प पत्र को ‘‘मोदी की गारंटी’’ के रूप में पेश कर रहे थे। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है तथा दक्षिण के राज्य तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस आमने-सामने हैं।
4 / 6
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 155 सीट पर बढ़त के साथ लगातार पांचवीं बार सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि कांग्रेस 73 सीट पर आगे है।
5 / 6
भाजपा राजस्थान में भी सत्तारूढ़ कांग्रेस से काफी आगे है। यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है। भाजपा 113 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर। राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।
6 / 6
रुझानों में कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर दिख रही है जहां वह 40 सीट पर और भाजपा 47 सीट पर आगे है। राजनीतिक रूप से खुद को मजबूत करने की कोशिशों में कांग्रेस तेलंगाना में हैट्रिक की उम्मीद कर रही के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस से सत्ता छीन सकती है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 61 सीट पर आगे है जबकि बीआरएस 38 सीट पर आगे है।
टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBJPमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023विजयी उम्मीदवारों की सूचीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?