भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण और सारंग की टीम ने दिखाए स्टंट, हैरान रह गए देखने वाले, देखें तस्वीरें
By फहीम ख़ान | Published: November 19, 2022 06:04 PM2022-11-19T18:04:18+5:302022-11-19T18:09:43+5:30
भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण और सारंग की टीमों ने नागपुर के आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाकर समा बांध दिया है।
विशेष समारोह के दौरान उपस्थित नागरिक आसमान में विमान और हेलीकॉप्टर की इन हैरतअंगेज कलाबाजियों को देखकर दांतों तले उंगलियां दबाने लगे।
पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र की उपराजधानी, नागपुर के हर आयु वर्ग के लोगों को भारतीय वायुसेना के एयर फेस्ट 2022 का बड़ी वेब्रसी से इंतजार था।
शनिवार की सुबह यह इंतजार खत्म हुआ।
शुक्रवार की फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद शनिवार को मुख्य समारोह का आयोजन अनुरक्षण कमान मुख्यालय के परेड ग्राउंड पर किया गया।
शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक जुटे।
हर कोई वायुसेना के दमखम व जवानों के शौर्य से रूबरू होने के लिए बेहद उत्सुक था।
उत्सुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी एयर शो शुरू होने से दो घंटा पहले ही परेड ग्राउंड के पास पहुंच गए थे। (सभी फोटो- लोकमत समूह के फोटोग्राफर और डीफेंस पीआरओ टीम)