Lokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन
By संदीप दाहिमा | Updated: December 17, 2025 16:23 IST2025-12-17T16:18:10+5:302025-12-17T16:23:14+5:30

Lokmat National Conclave 2025:'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव 2025' में सत्ता पक्ष, विपक्ष और उद्योग जगत के विशेषज्ञ एक साथ जुट रहे हैं। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य देश के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक चर्चा करना और एक ऐसा साझा दृष्टिकोण विकसित करना है, जो बदलते वैश्विक परिवेश में भारत को सशक्त बना सके।

लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव के मंच पर इस बार मनोज कुमार झा और सुनील तटकरे की मौजूदगी ने चर्चा को खास बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान एंकर के सवालों का जवाब देते हुए मनोज कुमार झा ने बिहार चुनाव से लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तक कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए झा ने कहा कि आज चुनाव जीतने के लिए वित्तीय संसाधनों का खुलकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, “अब चुनाव पहले जैसे नहीं रह गए हैं, चुनाव का असली स्वरूप बदलता नजर आ रहा है।”

बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने आगे कहा कि सरकार की ओर से मुफ्त राशि या योजनाओं की घोषणा चुनावी माहौल को प्रभावित करती है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

बिहार चुनाव और मुफ्त स्कीमें: मनोज झा ने सरकार पर साधा निशाना

















