किसान मुक्ति मार्चः ऐतिहासिक रामलीला मैदान की ओर मुड़ी राजधानी दिल्ली की हर सड़क, तस्वीरों में देखिए नजारा

By आदित्य द्विवेदी | Published: November 29, 2018 05:48 PM2018-11-29T17:48:15+5:302018-11-29T17:48:15+5:30

Next

देशभर के 200 किसान संगठनों के आवाह्न पर हजारों किसान दिल्ली में जमा हो रहे हैं।

29 और 30 नवंबर को आहूत संसद मार्च को वाम दलों सहित 21 राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है।

मेघालय, जम्मू कश्मीर, गुजरात और केरल सहित देश के विभिन्न राज्यों से किसानों के समूह सड़क और रेल मार्ग से दिल्ली और आसपास के इलाकों में एकत्र होने लगे हैं।

शुक्रवार को किसानों का हुजूम रामलीला मैदान से संसद मार्च करेगा।

शुक्रवार को संसद मार्ग पर आयोजित किसान सभा में आंदोलन का समर्थन कर रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शिरकत करेंगे।

इनमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

शुक्रवार को दो सत्रों में आयोजित किसान सभा के पहले सत्र में किसान नेता आंदोलन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद दूसरे सत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता किसानों को संबोधित करेंगे।