लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,531 नए मामले

By संदीप दाहिमा | Updated: August 22, 2022 15:40 IST

Open in App
1 / 6
भारत में सोमवार को कोविड-19 के 9,531 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 4,43,48,960 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 97,648 रह गयी है।
2 / 6
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,368 हो गयी है।
3 / 6
इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 10 मामले भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 4.15 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 प्रतिशत रही।
4 / 6
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 2,29,546 नमूनों की जांच की गयी। इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या 88.27 करोड़ हो गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,37,23,944 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 210.02 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
5 / 6
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
6 / 6
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन और लोगों की मौत हुई है, उनमें से चार-चार लोगों की मौत राजस्थान तथा पश्चिम बंगाल, दो-दो की मौत उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, मणिपुर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा में हुई।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos