लाइव न्यूज़ :

Delhi Temperature Update: दिल्ली में टूटे सभी रिकॉर्ड, मुंगेशपुर में 49.2 और नजफगढ़ में 49.1 डिग्री दर्ज, जानें पंजाब, यूपी और हरियाणा का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2022 21:41 IST

Open in App
1 / 10
राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप रहा। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा जहां 49.2 डिग्री सेल्सियस को पार गया, वहीं दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री दर्ज किया गया।
2 / 10
मौसम विभाग के मुताबिक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारा 48.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि जफरपुर, पीतमपुरा और रिज में तापमान क्रमश: 47.5 डिग्री, 47.3 डिग्री और 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला जहां के आंकड़ों को दिल्ली का मानक माना जाता है, वहां भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
3 / 10
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं, शुक्रवार को वहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। उल्लेखनीय है कि 27 मई 2020 को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर के आयानगर, पालम और लोधी रोड वेधशाला में तापमान में वृद्धि देखी गई और इन वेधशालाओं में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री, 46.4 डिग्री और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
4 / 10
राष्ट्रीय राजधानी के सभी मौसम केंद्रों में लू दर्ज की गई। दिल्ली के पास स्थित हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री दर्ज किया गया जो 10 मई 1966 के 49 डिग्री सेल्सियस के बाद सर्वाधिक है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती संचरण की वजह से मानसून पूर्व की गतिविधियां होंगी। इसकी वजह से सोमवार और मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
5 / 10
आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की कमी रही और दिल्ली में वर्ष 1951 के बाद से इस बार अप्रैल सर्वाधिक गर्म रहा। इस साल अप्रैल में औसतन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
6 / 10
अप्रैल के आखिर में लू की वजह से शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच गया था। दिल्ली में अप्रैल के महीने में महज 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि मासिक औसत 12.2 मिलीमीटर है। मार्च महीने में भी यहां बारिश नहीं हुई जबकि मासिक औसत 15.9 मिलीमीटर है।
7 / 10
आईएमडी ने मई में भी सामान्य से अधिक तापमान होने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री होने और कम से कम सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक तापमान होने पर लू की घोषणा की जाती है। गंभीर लू घोषित करने के लिए अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.4 डिग्री अधिक होना चाहिए।
8 / 10
पंजाब के मुक्तसर में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा, जहां दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री जबकि रोहतक में अधिकतम 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
9 / 10
भिवानी में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस जबकि करनाल में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
10 / 10
पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि अमृतसर में 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालंधर और होशियारपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.2 डिग्री और 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोगा में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री जबकि फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागहीटवेवमौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशपंजाबहरियाणामौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी