लाइव न्यूज़ :

Photos: ये हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड महिलाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 12:45 IST

Open in App
1 / 11
महिलाओं की खूबसूरती की परिभाषा समय-समय पर लोग अपने-अपने हिसाब से गढ़ते रहे हैं लेकिन आज सोशल मीडिया का जमाना है और दुनिया की एक बड़ी आबादी की पहुंच उसकी सबसे फेवरेट पर्सनाल्टी तक बड़ी आसानी से है। इसी माध्यम का फायदा उठाकर मशहूर वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया नेटवर्क बजनेट के 2017 में एक पोल कराया जिसके मुताबिक दुनिया की 30 सबसे खूबसूरत महिलाओं की फेहरिस्त तैयार की गई। उनमें से 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का भी नाम भी है लेकिन वह किस नंबर पर हैं, यह जानने के लिए आपको पूरी लिस्ट देखनी होगी। तो चलिए शुरू करते हैं।
2 / 11
10. अलेक्ज़ेंड्रा डडैरियो (Alexandra Daddario) : उम्र 33 वर्ष। नीली आंखों वाली अमेरिकी अभिनेत्री। पर्सी जैक्सन फिल्म सीरीज, हॉलीवुड फिल्म सैन एंड्रियाज, बेवॉच और व्हेन वी फर्स्ट मेट में अदाकारी का जलवा बिखेर करोड़ों लोगों की चहेती बन चुकी है। इसके अलावा भी कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। 16 साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग में डेब्यू किया था। बजनेट के पोल में ये 10वीं सबसे खूबसूरत महिला रहीं।
3 / 11
9. फाहीया एफचेन (Fahriye Evcen): उम्र 32 साल, जर्मन-तुर्किश अभिनेत्री हैं। फाहीया को रेसैट नूरी गंटेकिन की उपन्यास पर आधारित टीवी सीरीज यापरैक डोकुमु में नेकला टेकिन की भूमिका के लिए जाना जाता है। इसके अलावा रेसैट नूरी गंटेकिन की एक और उपन्यास पर आधारित टीवी सीरीज कैलिकुसु में फेराइड की भूमिका के तौर पर भी याद किया जाता है। 2017 में फाहीया की शादी इस्तांबुल के मॉडल बुराक ओजसिविट से हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 13 अप्रैल 2019 को जन्मे उनके बेटे काम नाम करन हैं।
4 / 11
8. एंजेलिना जॉली (Angelina Jolie) : उम्र 44 वर्ष। अमेरिकी अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और परोपकारी महिला हैं। एक अकादमी पुरस्कार और तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों को अपनी झोली में डाल चुकी हैं और कई बार हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं।
5 / 11
7. मारगोट रोबी (Margot Robbie): उम्र 28 साल, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री और फिल्म निर्माता है। एक अकादमी पुरस्कार और तीन बाफ्टा पुरस्कारों के लिए नाम लिया जा चुका है। 2017 में, टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में नामित किया। फोर्ब्स ने उन्हें अपनी 30 अंडर 30 सूची में रखा था। जिसमें 30 साल से नीचे के लोग शामिल किए गए थे।
6 / 11
6. हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) उम्र 71 साल। अमेरिकी राजनीतिज्ञ, राजनयिक, वकील, लेखक, पब्लिक स्पीकर और कई लोगों के लिए रोल मॉडल। 1993 से 2001 तक अमेरिका की प्रथम महिला रहीं। वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं। 2001 से 2009 तक वह न्यूयॉर्क से सीनेटर रहीं। 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वह डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं।
7 / 11
5. डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) : उम्र 29 वर्ष। अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल हैं। मशहूर हॉलीवुड एक्टर डॉन जॉनसन और अभिनेत्री मेलनी ग्रिफिथ की बेटी हैं। 10 वर्ष की उम्र में डार्क कॉमेडी फिल्म क्रेजी इन अलबामा से डेब्यू किया। फिल्म में मां हीरोइन थीं लेकिन फिर हाई स्कूल की पढ़ाई खत्म होने तक के लिए एक्टिंग करने से रोक दिया गया।
8 / 11
4. एम्मा वॉटसन (Emma Watson) : उम्र 29 वर्ष। इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल हैं। पेरिस में जन्म हुआ और ओक्सफोर्ड शायर में पली-बढ़ीं। वाटसन ने ड्रैगन स्कूल में भाग लिया और स्टेजकोच थिएटर आर्ट्स की ऑक्सफोर्ड शाखा में एक अभिनेत्री के रूप में ट्रेनिंग ली। हैरी पॉटर सीरीज में बाल कलाकार के रूप में हरमिओन ग्रेंगर की भूमिका से धमाल मचाया। 2001 से 2011 तक हैरीपॉटर की सभी सीरीज का हिस्सा रहीं।
9 / 11
3. टेलर हिल (Taylor Hill) : उम्र 23 वर्ष। अमेरिकी मॉडल और 2015 से अब तक विक्टोरिया सीक्रेट एंजल है। इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 28 लाख फॉलेवर्स की फौज है। बजनेट के पोल में उन्हें तीसरा स्थान क्यों हासिल हुआ यह अब तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
10 / 11
2. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra): उम्र 36 वर्ष। पूर्व विश्व सुंदरी के अलावा एक सफल अभिनेत्री, गायिका और प्रोड्यूसर हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पैसा पाने वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं और नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार अपनी झोली में डाल चुकी हैं। भारत सरकार उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाज चुकी हैं। टाइम और फोर्ब्स जैसी पत्रिकाएं भी उन्हें दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में जगह दे चुकी हैं। आजकल पति निक जोनास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सुर्खियों में रहती हैं।
11 / 11
और पहले नंबर पर 37 वर्षीय अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस बियोंसे (Beyonce)हैं। बचपन से ही अपनी गायकी और डांस का हुनर बिखेर लोगों के दिलों पर राज करती आ रही हैं। 2003 में आए एल्बम डेंजरसली इन लव ने उन्हें दुनियाभर में सोलो आर्टिस के तौर पर मशहूर कर दिया। पांच ग्रैमी अवार्ड जीत चुकी हैं। मशहूर पॉप सिंगर शकीरा के साथ भी गाते हुए नजर आ चुकी हैं।
टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाएंजेलीना जोलीहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बॉलीवुड चुस्कीNicole Kidman and Keith Urban: 25 जून 2006 को शादी और 29 सितंबर 2025 को अलग?, निकोल किडमैन-कीथ अर्बन की राह जुदा!

बॉलीवुड चुस्कीएमी अवॉर्ड्सः ‘द स्टूडियो’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, अपने नाम किए 12 पुरस्कार, देखिए पूरी विजेताओं की सूची, ‘द बियर’ का 11 पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड तोड़ा

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर

बिदेशी सिनेमानए सुपरमैन पर फिदा जेन-जी और नाक-भौं सिकोड़ती पुरानी पीढ़ी

बिदेशी सिनेमाForbes 2024: ड्वेन जॉनसन पांचवीं बार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश