ज्यादा चीनी खाने से इन अंगों को हो सकता है बड़ा नुक्सान, तुरंत करें ये काम

By संदीप दाहिमा | Published: July 28, 2022 06:51 AM2022-07-28T06:51:30+5:302022-07-28T06:51:30+5:30

Next

हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, चीनी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है। शक्कर दो प्रकार की होते है ग्लूकोज और फ्रुक्टोस, चीनी फ्रुक्टोस का हीरूप होती है। ज्यादा शक्कर का इस्तेमाल से वजन के साथ कई बीमारियां होती है। डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारिया शुरू हो जाती है।

कम मात्रा में शक्कर लेने पर लीवर उसे ग्लाइकोजेन में बदलकर जमा कर लेता है, ताकि जरूरत पड़ने पर ग्लाइकोजेन काम आ सके। ज्यादा फ्रूक्टोस लेने पर लीवर को फैट में बदलना पड़ता है। जिससे लीवर पर ज्यादा लोड पड़ता है। अधिक फ्रुक्टोस फैट में बदल जाता है, तो इसकी कुछ मात्रा खून में बदल जाती है, जोकि हृदय रोग का कारण बन सकती है।

इंसुलिन हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हार्मोन में से एक है, लेकिन ज्यादा शक्कर का सेवन करने से इंसुलिम रेजिस्टेंस बढ़ता है। इस कारण मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। खून में ज्यादा शक्कर होने से कोशिका में इंसुलिन का प्रतिरोध शुरू हो जाता है। लगातार ऐसा होने से पैंक्रियास का पूर्ण क्षमता से इंसुलिन बनाना भी कम हो जाता है, जिसके बाद शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जो आपको बीमार कर देती है।

शक्कर ग्लूकोज के तौर पर हमारे शरीर के लिए सही है लेकिन इसके फ्रुक्टोस से दिक्कत है, इससे शरीर, दिमाग और हार्मोन पर अलग प्रभाव पड़ता है। जैसे कोई नशीली चीज आपके दिमाग में डोपामाइन नाम के हार्मेन को बढ़ा देता है वैसे ही चीनी भी उसी तरह काम करता है इससे चीनी लत सकती है जो आपके लिए हानिकारक है।