लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, जानें हार्ट अटैक के आने पर क्या करें

By गुलनीत कौर | Updated: February 25, 2018 17:22 IST

श्रीदेवी ही नहीं बल्कि कई ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं जिनका निधन हार्ट अटैक से हो चुका है।

Open in App

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का शनिवार (24 फरवरी) की देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 54 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। इसके साथ ये भी कहा जा रहा है उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आने से निधन हो गई। बता दें कि हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक दोनों में काफी फर्क है। दरअसल हार्टअटैक तब आता है जब शरीर की कोरोनरी धमनी में अचानक ब्लॉक हो जाता है। जिसके कारण खून पेशियों में पहुंच नहीं पाता है। कार्डियक हार्ट अटैक से बिल्कुल अलग है। यह दिल के दौरे का कारण बन सकता है। 

हार्ट अटैक आजकल सबसे कॉमन बीमारियों में से एक बन गया है। गलत फास्टस्टाइल, स्ट्रेस, टेंशन, इन सबके चलते हार्ट अटैक की दिक्कत ना केवल बुजुर्गों में बल्कि नौजवान भी इसका शिकार हो रहे हैं। यह एक ऐसी परेशानी है जो अचानक ही व्यक्ति को जकड़ लेती है और एक बार इसकी चपेट में आने के बाद कई दिनों तक स्वस्थ होने में समय लग जाता है। हार्ट अटैक के बाद किन बातों का ध्यान रखें यह तो सभी जानना चाहते हैं लेकिन जिस समय हार्ट अटैक आए तब क्या करें अगर यह जान लें तो परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

अगर आपको या आपके सामने किसी को हार्ट अटैक आए तो तुरंत कुछ उपाए करने चाहिए। ऐसे पेशेंट को डॉक्टर के पास या मेडिकल फैसिलिटी दो दिलानी ही चाहिए लेकिन जब तक मेडिकल मदद ना मिले तब तक कुछ उपायों से पेशेंट को सही रखने की कोशिश करनी चाहिए। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने पर क्या करें और किन बातों का ख्याल रखें:

1.  हार्ट अटैक आने पर पेशेंट को लंबी सांस लेने को कहें

जिस समय पेशेंट को हार्ट अटैक आ रहा हो तो उसे लंबी लंबी सांस भरने को कहें। साथ ही उसके कपड़े लूज कर दें टाक उसे घबराहट कम हो।

2. उसके आसपास हवा आने की जगह छोड़ दें

हार्ट अटैक आने पर सांस लेने में दिक्कत होती है और बॉडी को ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे में उसके आसपास लोगों का घेरा ना लगें दें और उसे पूरी तरह से हवा आने दें।

3. पेशेंट को उल्टी आने जैसा लगे तो उल्टी करने को कहें

अगर पेशेंट उल्टी आने की शिकायत करे और वह जमीन पर सीधा लेता हुआ है तो उसके मुंह को टेढ़ा करके उसे उल्टी कराएं। ऐसा करने से उल्टी उसके फेफड़ों में नहीं फसेगी।

4. पेशेंट की पल्स चेक करते रहें

हार्ट अटैक के दौरान पल्स रेट तेजी से गिरने लगती है जिससे जान जाने का भी खतरा रहता है। पेशेंट की पल्स चेक करते रहें और उसे शांत रहने को कहें।

5. पेशेंट को गलती से भी कुछ खाने-पीने को ना दें

दिल का दौरा पड़ने पर पेशेंट को कुछ भी गलत खाने पीने को ना दें। ऐसा करने से उसकी हालत और बिगड़ सकती है।

6. पेशेंट को एस्प्रिन या डिस्प्रिन दें, ये ब्लड क्लॉट रोकती है

एस्प्रिन या डिस्प्रिन हार्ट ब्लॉकेज को खोलने का काम करती है। पेशेंट को तुरंत आराम देने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

7. हथेली से पेशेंट की चेस्ट पर दबाव दें

पल्स रेट बहुत ज्यादा कम हो जाने पर पेशेंट के चेस्ट पर हथेली से दबाब देने से थोड़ी राहत है। लेकिन अगर आपको सही तरिका ना मालूम हो तो इसे ट्राई ना करें, केवल डॉक्टर की ही मदद लें।

8. जल्द से जल्द मेडिकल फैसिलिटी दें

जितनी जल्दी संभव हो पेशेंट को मेडिकल फैसिलिटी दिलवाएं। अगर आप पेशेंट को गाड़ी से लेकर जा रहे हैं तो बिठाने की बजाय उसे लिटा कर लेकर जाएं। इससे थोड़ा आराम मिलता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सश्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब