लाइव न्यूज़ :

भिंडी खाने वाले न करें ये गलती, नही तो सेहत को हो सकते हैं, ये बड़े नुकसान

By संदीप दाहिमा | Updated: October 10, 2019 07:03 IST

Open in App
1 / 7
भिंडी विटामिन ए और फ्लेवोनोइड एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे बीटा-कैरोटीन, ज़ैंथिन और ल्यूटिन का भंडार है। अध्ययन के अनुसार, यह सब्जी ओरल कैंसर से बचाने में मदद करती है। भिंडी के सेवन से पाचन, दृष्टि, त्वचा स्वास्थ्य में सुधार होता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है।
2 / 7
भिन्डी में विटामिन ए विटामिन कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम पौष्टिक तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। भिंडी से निकलने वाला चिकना पदार्थ कई रोगों को ठीक करता है। इससे बहुत ही पौष्टिक सब्जी माना जाता है। भिंडी काफी सस्ती भी होती है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट भी होती है। एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए की चीज चीज के फायदे होते है उसके नुकसान भी होते है। ठीक उसी तरह से भिंडी का सेवन करने से भी शरीर को कुछ नुकसान होते है।
3 / 7
भिंडी में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है यही वजह है कि इसके अधिक सेवन से पित्त और गुर्दे की पथरी होने का अधिक खतरा हो सकता है।
4 / 7
ऐसा भी माना जाता है कि भिंडी खाने के बाद मूली नहीं खाना चाहिए। क्यूंकि मूली और भिंडी को एक साथ साथ में खाने से शरीर में इन्फेक्शन होने लगता है। जिसकी वजह से शरीर पर त्वचा पर सफेद दाग होने का खतरा होता है।
5 / 7
ज्यादा मात्रा में भिंडी की सब्जी खाने से पित्त की समस्या हो सकती है। मेटफॉर्मिन लेने वाले लोगों के लिए भिंडी का सेवन नहीं करना क्योंकि यह दवा के असर को कम करती है। मेटफोर्मिन शुगर लेवल को मेंटेन रखने का काम करता है और भिंडी का सेवन इसके प्रभावों को कम कर सकता है।
6 / 7
भिंडी से निकलने वाले प्रोटियोलिटिक नामक एंजाइम के संपर्क में आने से त्वचा पर घाव हो सकते हैं। बहुत अधिक भिंडी खाने से कुछ लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भिंडी कार्बोहाइड्रेट में समृद्ध होता है। इसके अधिक सेवन से दस्त, गैस, ऐंठन और आंतों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
7 / 7
भिंडी में विटामिन-के पाया जाता है। यह शरीर में खून को गाढ़ा करने के काम आता है। जो लोग रक्त को गाढ़ा करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए। दोनों के एक साथ लेने से शरीर में खून के थक्के बनने शुरू हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब