सर्दियों में खजूर खाने के बेमिसाल फायदे, रोज खाएं सिर्फ 2 खजूर कई गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम

By संदीप दाहिमा | Published: October 31, 2022 09:57 AM2022-10-31T09:57:08+5:302022-10-31T09:57:08+5:30

Next

खजूर खाना आंखो के लिए बेहद फायदेमंद है, इसमें विटामिन A काफी मात्रा में होता है साथ ही खजूर इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक है, खजूर प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स का अच्छा स्रोत है।

खजूर खाना हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसके अंदर कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, इससे जोड़ों के दर्द में बहुत आराम भी मिलता है।

खजूर खाने से कब्ज और पेट की समस्या दूर होती है, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, खजूर पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है।

सर्दियों में खजूर खाने बेहद फायदेमंद है क्यों की इसकी तासीर गर्म होती है, ये हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद भी करता है।