लाइव न्यूज़ :

1 मिनट में जानें कितना स्वस्थ है आपका हार्ट, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ अनोखा अभियान

By संदीप दाहिमा | Updated: September 29, 2022 16:56 IST

Open in App
1 / 5
दिल को दुरुस्त रखने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे एक अनोखे अभियान के तहत लोगों से एक मिनट में 60 सीढ़ियां चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और पांच अन्य लोगों को टैग कर उन्हें यह चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
2 / 5
हील फाउंडेशन के सहयोग से जेबी फार्मा ‘हार्ट2हार्ट-हेल्दी हार्ट चैलेंज’ नाम का यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 22 सितंबर को की गई थी। इसका मकसद लोगों को हृदय की सेहत पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना और विश्व हृदय दिवस के अवसर पर इस बारे में जागरूकता फैलाना है।
3 / 5
आयोजकों के अनुसार, अब तक लगभग 750 लोग इस चुनौती को पूरा कर चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो डाले हैं। हृदय विज्ञान संबंधी एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, सीढ़ियां चढ़ना हृदय की सेहत के आकलन का सबसे सरल तरीका है।
4 / 5
इसमें कहा गया है कि 90 सेकंड में चार मंजिल (60 सीढ़ियां) नहीं चढ़ पाना हृदय के सही से काम नहीं करने का संकेत हो सकता है। अध्ययन के अनुसार, एक मिनट में 60 सीढ़ियां चढ़ सकने वाले लोगों का हृदय संभवत: श्रेष्ठ तरीके से काम कर रहा होता है। उक्त अभियान के तहत लोगों को एक मिनट में 60 सीढ़ियां चढ़नी होंगी, जो चार मंजिल चढ़ने के समान है।
5 / 5
इसके बाद वे इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करेंगे और पांच लोगों को टैग कर ऐसा करने की चुनौती देंगे। राजधानी स्थित सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस सी मनचंदा ने कहा, ‘‘उपचार के आधुनिक तरीके आने से हृदयरोगियों की स्थिति में सुधार देखने को मिला है, लेकिन हृदयरोग दुनियाभर में अब भी मौत का प्रमुख कारण बने हुए हैं। हृदयरोगों से होने वाली 85 फीसदी मौतें हृदयघात और पक्षाघात के कारण होती हैं।’’
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहार्ट अटैक (दिल का दौरा)Medical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!