बवासीर के लक्षण और घरेलू इलाज : ये 5 चीजें दिलाएंगी बवासीर के मस्सों से छुटकारा, शरीर रहेगा स्वस्थ

By संदीप दाहिमा | Published: November 2, 2021 11:53 AM2021-11-02T11:53:43+5:302021-11-02T12:01:27+5:30

Next

कई बार बिना उपचार के बादी बवासीर ठीक हो जाती है लेकिन अधिकांश मामलों में इसके उपचार की सख्त जरूरत होती है। जाहिर है यह समस्या कब्ज के कारण होती है और एक्सपर्ट इससे बचने के लिए बेहतर खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की सलाह देते हैं।

हल्दी को कडवी तोरई के रस में लेप बना कर मस्सों पर लगाने से सब तरह के मस्से नष्ट हो जाते हैं। इसमें अगर नीम का तेल या कोई भी कड़वा तेल मिला कर मस्सों पर लगाया जाए तो और भी जल्दी आराम आता है।

आक और सहजन के पत्तों का लेप भी मस्सों के लिए बहुत रामबाण है। इसके अलावा नीम और कनेर के पत्तों का लेप मस्सों को नष्ट करता है।

लौकी गुड़ को कांजी में पीसकर लेप करने से बवासीर के मस्से नष्ट हो जाते हैं।

नीम के कोमल पत्ते घी में भूनकर इसमें थोड़ा सा कपूर डालकर इसकी टिकिया बना लें। अब प्रतिदिन 1 टिकिया गुदाद्वार पर बांधने पर मस्से नष्ट होने लगते है।

20 ग्राम नीलाथोथा व 40 ग्राम अफीम पीस कर 40 ग्राम सरसों के तेल में पकायें। हर रोज सुबह शाम इस मिश्रण को रूई की मदद से मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिनों में बवासीर के मस्से सूखने लगेंगे।