अचानक बीपी लो होने पर तुरंत करें इन 6 चीजों का सेवन, चक्कर, बेहोशी, सिरदर्द, उल्टी से मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Published: October 14, 2021 12:35 PM2021-10-14T12:35:27+5:302021-10-14T12:35:27+5:30

Next

नमक वाला पानी लो ब्‍लड प्रैशर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने से लो ब्‍लड प्रैशर सामान्य हो जाता है। एक गिलास पानी में डेढ़ चम्मच नमक मिलाकर इसका सेवन करें।

लो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल में करने के लिए आप स्ट्रांग कॉफी या हॉट चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। यदि अगर आपका अक्सर बी।पी लो हो जाता हैं तो रोजाना एक कप कॉफी का सेवन करना चाहिए।

किशमिश लो ब्‍लड प्रेशर में दवा की तरह काम करती हैं। रात में 30 से 40 किशमिश भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। जिस पानी में किशमिश भिगोई थी आप उस पानी को भी पी सकते हैं। महीने में आप ऐसा एक बार कर सकते हैं।

तुलसी भी लो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल में करने के लिए काफी मदद करती हैं। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। एक गिलास जूस में 10 से 15 प‌त्तियां डाल कर खाली पेट इसका सेवन करें।

नींबू पानी पीना भी लो ब्‍लड प्रेशर में काफी फायदेमंद है। एक गिलास पानी में एक नींबू हल्का सा नमक और एक चम्मच चीनी डालकर पीएं। इससे आपको राहत मिल सकती है।

रोजाना एक कप कच्चे चुकंदर का जूस पिएं। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए परफेक्ट उपाय है। इसके अलावा आप एक कप हार्ड कॉफी भी पी सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट बादाम के पेस्ट को गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह भी देते हैं।