लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कड़ाके की ठंड और कोरोना वायरस से एक साथ लड़ने के लिए खायें ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: January 2, 2021 12:05 IST

Open in App
1 / 6
देशभर में कड़ाके की ठंड जारी है। ठंड में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऊपर से कोरोना वायरस का प्रकोप भी जारी है। जाहिर है ऐसे में इम्यूनिटी कमजोर होने से आपको दोहरे खतरे का सामना करना पड़ सकता है। कुछ चीजों को डाइट में शामिल करके ठंड और कोरोना से एक साथ लड़ा जा सकता है।
2 / 6
आंवला- यह सर्दियों का सुपरफूड है जो विभिन्न पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर है। आंवला में विटामिन सी का भंडार है। आवंला शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। आप चाहें तो आंवले का आचार, जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बीमारियों से बचने के लिए आप हर रोज कच्चा आंवला खाली पेट खाएं।
3 / 6
प्रोटीन और फाइबर- सर्दियों के मौसम में बाहर का खाने के बजाय मक्का, बाजरा जैसे पौष्टिक आहार का सेवन करें। इससे पाचन मजबूत बनता है। खाने में प्रोटीन, फाइबर और आयरन की मात्रा ज्यादा रखें। इन चीजों का सेवन करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है और वजन कम होता हैं। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्राल की मात्रा घटती है।
4 / 6
गुड़- सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। गुड़ आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पौषक तत्वों से भरपूर होता है। इस मौसम में गुड़ और उससे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। गुड़ आपके फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है।
5 / 6
गोंद के लड्डू- सर्दियों में सोंठ के लड्डू, गोंद के लड्डू खासकर बनाए जाते हैं। ये लड्डू आपके शरीर को अदंर से गर्म रखते हैं। घी, गेंहू का आटा, नट और बीज के साथ बनाए गए लड्डू शरीर को गर्म रखने के साथ इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है। लड्डू का सेवन ठंड और फ्लू को रोकता है।
6 / 6
घी- ज्यादातर लोगों का मानना हैं कि घी खान से आपका वजन बढ़ता है। लेकिन सच्चाई ये है कि घी आपके डेली खाने पीने का अहम हिस्सा होना चाहिए। घी में विटामिन ए, के,ई ओमेगा- 3 और ओमेगा-9 की आवश्यक मात्रा होती है। घी आपके बालों, त्वचा और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
टॅग्स :कोरोना वायरसविंटर्स टिप्ससर्दियों का खानाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब