6 रोगों से मिलेगा छुटकारा अगर रोज खाएंगे भुने हुए चने, थकान और कमजोरी को जाएंगे भूल

By संदीप दाहिमा | Published: January 30, 2020 07:08 AM2020-01-30T07:08:17+5:302020-01-30T07:08:17+5:30

Next

आजकल के समय में देखा जाए तो बहुत से लोग अपने मोटापे की वजह से परेशान है अगर आप भी अपने मोटापे की वजह से परेशान है तो भुने हुए चने खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत प्राप्त होती है यदि इसका सेवन किया जाए तो शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में सहायता करता है।

अगर आपको पेशाब से जुड़ी हुई कोई बीमारी है तो भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से संबंधित सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है जिन व्यक्तियों को बार-बार पेशाब आने की समस्या है उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए इससे आपको कुछ ही दिनों में राहत मिलने लगेगा।

जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या है उन्हें रोजाना भुने हुए चने खाने से बहुत आराम मिलेगा कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है कब्ज होने पर आप दिन भर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं आप भुने हुए चनों का नियमित रूप से सेवन कीजिए आपको कब्ज से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा।

आपको बता दें कि भुना हुआ चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है चना खाने से खून भी साफ होता है जिसकी वजह से त्वचा में निखार आता है चने में फास्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता है।

अगर आप भुने हुए चने दूध के साथ खाते हैं तो इससे स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है और वीर्य गाढ़ा होता है अगर किसी पुरुष का वीर्य पतला है तो भुने हुए चने खाने से आराम मिलेगा अगर भुने हुए चने को शहद के साथ खाया जाए तो इससे नपुंसकता दूर होती है और पुरुषत्व में वृद्धि होती है भुने हुए चने खाने से कुष्ठ रोग भी दूर होता है।

दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हैं।

काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।

काले चने चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।