लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 18,802 हुई

By संदीप दाहिमा | Updated: October 29, 2022 12:38 IST

Open in App
1 / 5
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,574 नए मरीज मिलने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,50,662 हो गई है। वहीं, संक्रमण से नौ और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,29,008 पर पहुंच गया है।
2 / 5
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,398 से घटकर 18,802 रह गई है। बीते 24 घंटे में इलाजरत मरीजों की संख्या में 596 की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि नौ और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,29,008 हो गई है।
3 / 5
इन नौ मौतों में से पांच केरल में हुईं, जबकि छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में एक-एक संक्रमित की जान गई। मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.44 फीसदी है, जबकि कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.77 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
4 / 5
मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.95 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.11 फीसदी दर्ज की गई है। देश में कुल 4,41,02,852 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, देशभर में कोविड रोधी टीकों की 219.62 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
5 / 5
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम