लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Virus: भारत में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 12 की मौत, तेजी से बढ़े वायरस के मामले

By संदीप दाहिमा | Updated: January 5, 2024 18:16 IST

Open in App
1 / 5
भारत में शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 761 मामले दर्ज किए गए जबकि संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे तक जारी किए आंकड़ों के अनुसार,देश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 4334 से घटकर 4423 हो गई।
2 / 5
केरल में कोरोना के सर्वाधिक सक्रिय मामले 1249 हैं। उसके बाद कर्नाटक में 1240, महाराष्ट्र में 914, तमिलनाडु में 190, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 128-128 मामले हैं। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से सर्वाधिक 12 मौतें केरल में दर्ज की गईं।
3 / 5
उसके बाद कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में दो और उत्तर प्रदेश में एक मौत दर्ज की गई। पांच दिसंबर तक दैनिक संक्रमितों की संख्या दोहरे अंकों में थी, लेकिन ठंड और कोरोना वायरस के नए स्वरूप के आने के बाद इन मामलों में फिर से वृद्धि होनी शुरू हो गयी।
4 / 5
2020 की शुरुआत में आयी महामारी जब अपने चरम पर थी तो रोजाना लाखों मामले सामने आ रहे थे। पिछले चार वर्षों में देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
5 / 5
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। इससे उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड़-19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए