लाइव न्यूज़ :

COVID 2nd wave symptoms: कोरोना की दूसरी लहर में दिखें ये 6 लक्षण, तो तुरंत जांच कराएं, लक्षणों को नजरअंदाज न करें

By संदीप दाहिमा | Updated: June 3, 2021 11:21 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब केवल खांसी या बुखार ही कोविड के लक्षण नहीं रह गए हैं। अब कई ऐसे लक्षण दिख रहे हैं जो आम बामीरियों से मिलत-जुलते हैं। यही वजह है कि कोरोना की पहचान करना भी मुश्किल हो सकता है।
2 / 6
ऐसा ही लक्षण थकान है, जो कोरोना का भी लक्षण हो सकता है। वैसे तो थकान एक सामान्य संकेत है जो कई कारकों के कारण अनुभव किया जा सकता है- निर्जलीकरण, तनाव, पुरानी बीमारी या जीवन शैली से जुड़े कामकाज। लेकिन कोरोना के मरीजों को थकान पहले सामने आई किसी भी अन्य सुस्ती या थकान के विपरीत हो सकती है। चलिए जानते हैं कि सामान्य थकान और कोरोना से होने वाली थकान के बीच क्या अंतर है।
3 / 6
थकान कोरोना वायरस का एक लंबा चर्चित लक्षण है। हालांकि यह पहले आमतौर पर कोरोना के गंभीर रूपों से जुड़ा था। चिकित्सा विशेषज्ञों और केस स्टडी ने बताया कि अधिक से अधिक लोग अपने पूर्व लक्षणों के दौरान थकान भी महसूस करते हैं और यह लंबे समय तक जारी रह सकता है। इस लक्षण की तीव्रता को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और बच्चों सहित किसी भी उम्र, युवा या बूढ़े लोगों को हो सकता है।
4 / 6
थकान न केवल कोरोना बल्कि अन्य वायरल बीमारियों का भी एक सामान्य संकेत हो सकता है। हालांकि कोरोना के मामले में लक्षण की तीव्रता और अवधि अधिक गंभीर हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, संक्रमण और सूजन से राहत के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा जारी साइटोकिन्स के कारण थकान होती है। संक्रमण से लड़ने के बाद, यहां तक कि शुरुआती चरण में आप सुस्त, थका हुआ महसूस कर सकते हैं और तीव्र थकान का अनुभव कर सकते हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, थकान अब कोरोना संक्रमण का तीसरा सबसे आम संकेत है।
5 / 6
सामान्य मामले में जब ऊर्जा का स्तर कम होता है, तो चिकित्सकीय रूप से बोलना, थकान एक आम शिकायत हो सकती है। हालांकि, यह कुछ घंटों तक रह सकता है और आमतौर पर कुछ आराम के बाद ठीक हो जाता है। दूसरी ओर कोरोना के मामले थकान अधिक समय तक रह सकती है, जिससे किसी भी कार्य को पूरा करने में कठिनाई होती है।
6 / 6
कोरोना के मामले में आपको अधिक थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। आपको चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। कोरोना में प्लेटलेट काउंट कम होने से थकान हो सकती है। मांसपेशियों में दर्द की वजह से थकान हो सकती है।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब