लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के मासिक धर्म चक्र में बदलाव, जानें कारण

By संदीप दाहिमा | Updated: September 28, 2022 17:09 IST

Open in App
1 / 5
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया है कि मासिक धर्म चक्र के दौरान कोरोना रोधी टीके की खुराक लेने वालीं महिलाओं में इसकी (चक्र की) औसत अवधि बढ़ी है।
2 / 5
अमेरिका के ''ओरेगॉन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी'' के शोधकर्ताओं के मुताबिक, प्रत्येक मासिक धर्म चक्र में टीका लेने वालीं महिलाओं ने, चक्र की औसतन एक दिन से भी कम की वृद्धि का अनुभव किया है।
3 / 5
अध्ययन में पाया गया है कि टीके की पहली खुराक के बाद महिलाओं ने मासिक धर्म चक्र में 0.71 दिन और दूसरी खुराक के बाद 0.56 दिन की वृद्धि देखी।
4 / 5
वहीं, जिन महिलाओं ने एक ही चक्र में दोनों खुराकें ली हैं, उनमें चक्र की अवधि में 3.91 दिन की वृद्धि पायी गई है। मासिक धर्म के प्रत्येक चक्र में टीके की एक खुराक लेने वालीं महिलाओं में टीकाकरण के बाद, चक्र की अवधि में केवल 0.02 दिनों की वृद्धि हुई थी।
5 / 5
वहीं, जिन महिलाओं ने एक ही चक्र में दोनों खुराकें लीं, उनके चक्र में उन महिलाओं के मुकाबले, 0.85 दिनों की वृद्धि हुई, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि कोरोना रोधी टीके के किसी भी प्रकार की खुराक लेने पर चक्र की अवधि में परिवर्तन अलग-अलग नहीं थे। इस अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में कुल 19,622 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 14,936 ने कोरोना रोधी टीके की खुराक ली थी, जबकि 4,686 को टीका नहीं लगा हुआ था। शोधकर्ताओं ने टीकाकरण से पहले कम से कम तीन मासिक धर्म चक्रों और टीकाकरण के बाद कम से कम एक चक्र के बाद के आंकड़ों का विश्लेषण किया। वहीं, बिना टीकाकरण वाली महिलाओं के कम से कम चार लगातार चक्रों के आंकड़ों का विश्लेषण समान अंतराल पर किया गया था।
टॅग्स :Medical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेHome Remedies
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!