सर्दियों में फलों का राजा है अमरूद, फायदे जानकार हो जाएंगे दंग

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 6, 2020 02:27 PM2020-12-06T14:27:22+5:302020-12-06T14:35:20+5:30

Next

शायद ही ऐसा कोई हो, जिसे अमरूद पसंद न हो। अमरूद स्वाद में तो अच्छा होता ही है साथ ही आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में अमरूद का विशेष महत्व है।

अमरूद में विटामिन-सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन होता है।

आइए जानते हैं आपको ये फल किस-किस तरह से फायदा पहुंचा सकता है।

पेट दर्द का इलाज: पेट दर्द की समस्या से निजात के लिए नमक के साथ पके हुए अमरुद का सेवन करना चाहिए, इससे पेट दर्द ठीक हो सकता है। इसके अलावा अमरुद के बीज पेट साफ करने में भी मदद करते हैं।

एसिडिटी छूमंतर: अमरूद के बीजों से एसिडिटी कम होती है। अमरूद के बीजों में गुलाब ल और मिश्री मिलाकर सेवन करने से विशेष लाभ होता है।

कब्ज में लाभदायक: जिन्हें ज्यादातर कब्ज की समस्या बनी रहती है। उन्हें नाश्ते में रोज अमरूद का सेवन करना चाहिए। कब्ज की समस्या अधिक होने पर सुबह और शाम दोनों समय अमरूद खाना लाभदायक सकता है

हीमोग्लोबिन का स्रोत: अमरूद में आयरन और विटामिन सी दोनों ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चूंकि आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाने और विटामिन सी आयरन को शरीर में अवशोषित करने का कार्य करता है, इसलिए हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए यह दोनों तत्व जरूरी हैं।