लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में बच्चों के स्वास्थ्य का ऐसे रखें ख्याल, करें बस ये 5 काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 07:35 IST

Open in App
1 / 6
मौसम बदलते ही बच्चों की सहता पर इसका बुरा असर पड़ना शुरू हो जाता है। गर्मी में सूरज की तपती धूप, गर्म हवा की वजह से बढ़ता हुआ तापमान, घर के बाहर चलने वाली गर्म हवा, ये सब बच्चों को बीमार कर सकते हैं। सभी पेरेंट्स बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें ज्यादा वक्त घर के अंदर ही बिताने को कहते हैं। लेकिन बच्चे तो खेलने कूदने के चक्कर में घर से बाहर निकलेंगे ही। ऐसे में कैसे उन्हने गर्मियों से बचाएं, आइए जानें 7 आसान टिप्स:
2 / 6
1) अधिक से अधिक पानी पिलाएं: बच्चे जहां दिनभर के आहार को लेने में आना कानी करते हैं वहीं वे पानी पीने से भी भागते हैं। यह सब उनके मूडी नेचर के कारण होता है। लेकिन अगर गर्मियों में बच्चों को तपती हुए गर्म हवा, लू से बचाना है तो अधिक से अधिक पानी पिलाएं। बच्चे की बॉडी अन्दर से हाइड्रेट रहेगी तो उसे गर्मी नहीं लगेगा।
3 / 6
2) जूस, नींबू पानी पिलाएं: अगर बच्चा ज्यादा पानी ना पिए तो उसे अन्य लिक्विड चीजें जैसे कि जूस, निम्बू पानी, फ्लेवर वाला शरबत, आदि चीजें समय समय पर पिलाते रहें। बच्चे का रूटीन सेट कर दें कि किस समय उसे क्या पीना है। उसकी पसंद का ही शरबत बनाएंगी तो वह पीने से कभी मना नहीं करेगा।
4 / 6
3) सनस्क्रीन: आप कितना भी रोक लें लेकिन बच्चे दिन के समय खेलने के लिए घर से बाहर निकलेंगे जरूर। ऐसे में उनकी त्वचा की सूरज की धूप से रक्षा सनस्क्रीन करेगा। बच्चों के खेलने का समय होने से आधा घंटा पहले ही उनकी बॉडी और चेहरे पर सनस्क्रीन लगा दें। त्वचा का बचाव होगा।
5 / 6
4) कॉटन के कपड़े पहनाएं: पूरी गर्मियां जितना संभव हो सके बच्चों को कॉटन के ही कपड़े पहनाएं। ये पसीनाअस्सानी से सोख लेते हैं और गर्म हवा को सीधा त्वचा पर वार करने से रोकते हैं। सॉफ्ट होने की वजह से त्वचा पर कपड़े की वजह से कोई दिक्कत भी नहीं होती। एक और बात, हलके रंग के कपड़े पहनाएं। इनमें गर्मी कम लगती है।
6 / 6
5) मच्छरों से बचाएं: गर्मियों के मौसम में मच्छर अचानक बढ़ जाते हैं। जिनके काटने पर डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियाँ हो जाती हैं। इनसे बच्चों की रक्षा के लिए कीट निवारक क्रीम या लोशन उनकी बॉडी पर लगाएं। बच्चे कितना भी मना करें लेकिन उन्हें घर से बाहर भेजने से पहले इस क्रीम को जरूर लगा दें।
टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब