शाकाहारी लोगों के लिए वरदान हैं ये 10 चीजें, प्रोटीन की कमी होगी दूर शरीर बनेगा बलवान

By संदीप दाहिमा | Published: November 27, 2019 07:08 AM2019-11-27T07:08:04+5:302019-11-27T07:08:04+5:30

Next

चिकन और अंडे के साथ समस्या यह है कि कुछ शाकाहारी लोग इनका सेवन नहीं कर पाते हैं। हम आपको कुछ ऐसी शाकाहारी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें इन चीजों से यानि मांस, मटन और अंडों से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

ओट्स का सेवन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा ये सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि हेल्दी फाइबर, मैग्नीशियम, मैगनीज, थियामिन, विटामिन बी1 और कई अन्य के पोषक तत्वों का भंडार है।

पनीर एक प्रकार से बहुत कम मात्रा में फैट और कैलोरी होती है लेकिन इसमें बहुत प्रोटीन होता है। इसके अलावा ये कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन और विभिन्न अन्य पोषक तत्वों से भरा होता है।

ग्रीक योगर्ट एक दही का प्रकार है ये स्वादिस्ट होता है और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है।नॉन फैट ग्रीक योगर्ट में 48 प्रतिशत प्रोटीन होता है।

ब्रॉकली एक एसी स्वास्थ्य सब्जी है जो विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और प्रोटीन से भरी हुई है। ब्रॉक्ली विभिन्न बायोएक्टिव पोषक तत्वों का भी भंडार है जो कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।

क्विनोआ के बिज़ वर्तमान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपर फूड्स में से एक है। ये कई विटामिन, खनीज और फाइबर के मुख्य स्रोत है और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है।

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 100 मूंगफली में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन ही पाया जाता है। आप अब कम्पेयर कर लीजिए मांस ज्यादा ताकतवर है या मूंगफली।

सुबह खाली पेट दूध के साथ बादाम का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर को ताकतवर बनाते है।

100 ग्राम भीगे चने खाने से शरीर को पचास ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिली है जो चिकन से दोगुनी होती है। अब कौन समझाये लोगों के चने में ज्यादा प्रोटीन है, चिकन से ज्यादा डबल मान के चलिए इसलिए सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने चाहिए।

राजमा में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। राजमा की सब्जी राजमा का सूप पीने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा चिकन से कई गुना ज्यादा अधिक जाती है। यानी नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करने से आपको प्रोटीन की कमी नहीं होगी।