1 / 7स्वीट पोटैटो लगभग पूरे देश में खाया और पसंद किया जाता है। मगर जापान के लोगों को ये इतना पसंद है कि इन्होंने स्वीट पोटैटो फ्लेवर्ड की चॉकलेट तक बना दी है। किट-कैट ने इस चॉकलेट को बनाकर इसे स्वीट पोटैटो का नाम भी दे डाला है।2 / 7जिन लोगों को बेकन खाना पसंद हैं उन्हें नई बेकन चॉकलेट काफी पसंद आएगी। मगर गलती से भी इसे शाकाहारी लोग ना खा बैठें वरना बहुत पछतावा होगा।3 / 7सुबह के ब्रेकफास्ट में आपने भी कई बार फ्रेंच टोस्ट खाया होगा। इसका स्वाद आप अब चॉकलेट में भी चख सकते हैं। मार्केट में में नए फ्रेंच टोस्ट की भी चॉकलेट आई है जिसे आप जब चाहे तब खाकर फ्रेंच टोस्ट का टेस्ट ले सकते हैं।4 / 7इंडियन खाना औऱ इंडियन मसालों का स्वाद चखने के लिए इंडियन करी फल्वर्ड का चॉकलेट भी बना डाला है। ये चॉकलेट इंडिया के अलावा बाकी सभी देशों में खाने को मिल जाएगी।5 / 7जी अगर आपको स्पाइसी खाना पसंद हैं तो आपको भी ये दालचीनी और लाल मिर्च फ्लेवर्ड की चॉकलेट खानी चाहिए। मैक्सिकन लोगों ने इसे लाल मिर्च और डार्क चॉकलेट के साथ मिलकर बनाया है।6 / 7जापान के लोगों को अपने फीगर की इतनी चिंता है कि उन्होंने ग्रीन टी चॉकलेट तक बना डाली है। आपको भी ग्रीन टी पसंद है और आप स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हैं तो आप ग्रीन टी चॉकलेट खा सकते हैं।7 / 7ऊंट के दूध से बनने वाली यह चॉकलेट दुबई में मिलती है। इसकी दुबई से ही यह चॉकलेट बनकर पूरे दुनिया में भेजी जाती है।