बलात्कार के आरोप में चाचा गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश के बलिया की घटना, पढ़े पूरी खबर

By संदीप दाहिमा | Published: December 1, 2023 11:31 AM2023-12-01T11:31:24+5:302023-12-01T11:31:24+5:30

Next

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी है।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी के साथ 29 नवंबर की रात उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को आरोपी अखिलेश यादव (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बलिया की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।