लाइव न्यूज़ :

दलित किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: December 3, 2022 15:21 IST

Open in App
1 / 5
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दलित किशोरी की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार रात को ही दो आरोपियों को पकड़ लिया और करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया।
2 / 5
पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और दो आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि थाना महावन क्षेत्र में रहने वाले दलित परिवार की 14 वर्षीय किशोरी अपनी नौ साल की बहन के साथ शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए घर से दूर जंगल में गई थी जहां गांव के तीन युवकों ने सरसों के खेत में किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।
3 / 5
उन्होंने बताया कि उसके बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, उसकी छोटी बहन किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और चाचा को घटना की जानकारी दी। चाचा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और फिर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
4 / 5
हंगामे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन और महावन के क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए देशराज और योगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब तीसरे फरार अभियुक्त सचिन की तलाश में दबिश दे रही है।
5 / 5
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह ने बताया, “ यह प्रथमदृष्टया किशोरी के संग सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।”
टॅग्स :क्राइमगैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?