लाइव न्यूज़ :

कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में 4 छात्र गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: November 22, 2022 17:39 IST

Open in App
1 / 5
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डॉन बॉस्को तकनीकी संस्थान के चार छात्रों को एक निराश्रित कुतिया को पीटकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
2 / 5
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डॉन बॉस्को तकनीकी संस्थान के चार छात्रों को एक निराश्रित कुतिया को पीटकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे जब भी संस्थान के मैदान में क्रिकेट खेलते थे तो कुतिया उन पर भौंकती थी और इससे उन्हें उस पर क्रोध आया।
3 / 5
आरोपियों की पहचान यहां खानपुर निवासी अविनाश मिंज (24), उत्तराखंड निवासी अनीश होरहोरिया (18), झारखंड निवासी राहुल कुजूर (19) और उत्तर प्रदेश के संभल निवासी गुरुवचन (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि कुतिया को प्रताड़ित कर 30 अक्टूबर को मार डाला था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद यहां न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया ।
4 / 5
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी गर्भवती कुतिया को घेरकर संस्थान के परिसर में स्थित एक टिनशेड में ले जाते हैं। एक आरोपी हाथ में लोहे की छड़ के साथ वहां आता जिसे बाकी छात्र बाहर से हमले के लिए उकसाते हुए दिखते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति को कॉलेज परिसर में कुतिया को घसीटते हुए भी देखा जा सकता है, हालंकि यह नहीं पता चल पाया है कि वह छात्र है या नहीं।
5 / 5
जांच के तहत पुलिस ने वीडियो में दिख रहे छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई और उस टिनशेड का भी पता लगाया जहां कुतिया को प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कहा कि मामला बढ़ने के बाद आरोपी मिंज ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था, लेकिन उसे खानपुर के देवली इलाके से उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बयान के आधार पर कुतिया के शव को खोदकर निकाला गया। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि चारों आरोपी आईटीआई कर रहे हैं। उनका कोई पिछला पुलिस रिकॉर्ड नहीं है।
टॅग्स :क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?