लाइव न्यूज़ :

धनतेरस-दिवाली से पहले कितना है सोने का रेट?, जानें आज क्या है Gold का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: October 13, 2025 14:12 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को 1,23,977 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के फिर से बढ़ने, अमेरिकी प्रशासन में जारी गतिरोध तथा बढ़ती वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि हुई।
2 / 6
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,613 रुपये या 2.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,977 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
3 / 6
फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 2,296 रुपये यानी 1.87 प्रतिशत चढ़कर 1,24,999 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले यह अनुबंध बृहस्पतिवार को 1,25,025 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
4 / 6
इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 5,856 रुपये या चार प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,322 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
5 / 6
इसकी कीमत बृहस्पतिवार को सर्वकालिक उच्च स्तर 1,53,388 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 4,992 रुपये या 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,011 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
6 / 6
वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव दो प्रतिशत से अधिक चढ़कर रिकॉर्ड 4,096.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत करीब 4.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.44 डॉलर प्रति औंस रही।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावधनतेरसदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?