लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 170 अंक और चढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 17:44 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को चुनिंदा शेयरों में जोरदार लिवाली होने से मानक सूचकांक लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 169.87 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 60,300.58 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 232.08 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़त के साथ 17,813.60 अंक पर पहुंच गया।
2 / 5
विश्लेषकों के मुताबिक, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसी बड़ी कंपनियों में मांग आने से कारोबारी गतिविधियां तेज रहीं। हालांकि, विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से तेजी की रफ्तार पर असर पड़ा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावरग्रिड में सर्वाधिक 2.59 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
3 / 5
इसके साथ इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी के शेयरों में भी तेजी रही। दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 0.84 प्रतिशत तक की गिरावट रही। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप 0.97 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मॉलकैप में 1.29 प्रतिशत की बढ़त रही।
4 / 5
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजारों में काफी हद तक अमेरिकी बाजारों की छाया हावी रही। हालांकि, अमेरिकी वायदा में सुधार से बाजार की स्थिति कुछ बेहतर हुई। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड में इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को वायदा एवं विकल्प सौदों का मासिक निपटान होने वाला है लिहाजा निवेशक अपनी स्थिति को बरकरार रखना चाह रहे हैं।
5 / 5
लेकिन वैश्विक कमजोरी के बीच बाजार का टिके रहना अपने बुनियादी पहलुओं के मजबूत रहने का संकेत है।' एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग चढ़कर बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत चढ़कर 80.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से पूंजी की निकासी जारी रखी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 407.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत