लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन तेजी, सेंसेक्स 242 अंक और चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: May 2, 2023 16:54 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को आठवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 242 अंक से अधिक की बढ़त में बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।
2 / 5
साथ ही एशिया के अन्य बाजारों में मजबूती के रुख तथा अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी (माल एवं सेवा कर) संग्रह से भी बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.27 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,354.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 373.8 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82.65 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,147.65 अंक पर बंद हुआ।
3 / 5
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति, इन्फोसिस, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और नेस्ले शामिल हैं।
4 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ। वित्त मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया।
5 / 5
यह किसी एक महीने में अबतक का सबसे ज्यादा जीएसटी संग्रह है। वहीं नये कारोबार में अच्छी वृद्धि, बेहतर अंतरराष्ट्रीय बिक्री और कीमत दबाव कुछ कम होने तथा आपूर्ति व्यवस्था में सुधार से देश में विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई है और अप्रैल में यह चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधन सूचकांक (पीएमआई) मार्च में 56.4 से बढ़कर अप्रैल में 57.2 हो गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 3,304.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बाजार को अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के बुधवार को नीतिगत दर के बारे में निर्णय का इंतजार है। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत घटकर 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख