लाइव न्यूज़ :

दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 405 अंक चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: October 5, 2023 18:34 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 405 अंक के लाभ में रहा। कच्चे तेल के दाम में तेज गिरावट के बीच पूंजीगत वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों, बैंक और आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी लौटी। कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच सेवा क्षेत्र में पीएमआई आंकड़ा बेहतर रहने के साथ बाजार में तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 405.53 अंक यानी 0.62 प्रतिशत चढ़कर 65,631.57 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
कारोबार के दौरान एक समय यह 527.16 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.65 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,545.75 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पीएमआई आंकड़ों से मिले सकारात्मक संकेत तथा कच्चे तेल के दाम में नरमी से बाजार धारणा मजबूत हुई। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक की कल पेश होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर यथावत रखे जाने का अनुमान है...।’’
3 / 5
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 2.35 प्रतिशत के लाभ में लार्सन एंड टुब्रो रही। इसके अलावा टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त में बंद हुए। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, नेस्ले, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। व्यापक स्तर पर बीएसई स्मॉलकैप 0.59 प्रतिशत चढ़ा जबकि मिडकैप 0.03 प्रतिशत नीचे आया।
4 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘‘वॉल स्ट्रीट में बुधवार की तेजी के बाद वैश्विक बाजारों में कमोबेश मजबूत रुख रहा। कच्चे तेल के दाम में गिरावट...से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।’’ भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मजबूत मांग के चलते सितंबर में 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त के 60.1 से बढ़कर सितंबर में 61 पर पहुंच गया।
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण बंद रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,424.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?