लाइव न्यूज़ :

Share Market: शेयर बाजार में आठ दिन से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 449 अंक चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: March 1, 2023 16:45 IST

Open in App
1 / 6
एशियाई और यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच अनुकूल आर्थिक आंकड़ों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार आठ कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 448.96 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ 59,411.08 अंक पर बंद हुआ।
2 / 6
कारोबार की शुरुआत से ही सेंसेक्स सकारात्मक बना रहा और एक समय यह 513.33 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 146.95 अंक यानी 0.85 अंक की तेजी दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,450.90 अंक पर बंद हुआ। इस बढ़त के साथ दोनों सूचकांकों ने लगातार आठ कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया।
3 / 6
बीते आठ सत्रों में सेंसेक्स में 2,357.39 अंक यानी 3.84 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी को 731.9 अंक यानी 4.22 प्रतिशत का नुकसान हुआ था। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बुधवार को एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयरों में प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज की गई।
4 / 6
दूसरी तरफ पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट की स्थिति रही। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।
5 / 6
यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पिछले दिनों में भारतीय बाजार में तगड़ी बिकवाली हुई थी और उसे वापसी करने के लिए मजबूत संकेतकों की जरूरत थी।
6 / 6
तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि के उम्मीद से कम रहने के बावजूद विनिर्माण पीएमआई के बेहतर आंकड़ों ने घरेलू बाजार में उम्मीद को जन्म दिया।’’ अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 83.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 4,559.21 करोड़ रुपये मूल्य की शुद्ध बिकवाली की।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सStock marketSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख