लाइव न्यूज़ :

रुपया 2 पैसे की तेजी के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 24, 2024 23:00 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह दो पैसे की तेजी के साथ 83.13 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख और डॉलर के कमजोर रहने की वजह से रुपये को समर्थन मिला जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी कोषों की निकासी के कारण रुपये का लाभ सीमित रहा।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान यह 83.11 के उच्चस्तर और 83.16 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 83.13 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को 83.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
3 / 5
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि रुपया थोड़ा सकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा क्योंकि पीएमआई डेटा और जापानी येन में बढ़त से पहले अमेरिकी डॉलर नरम हो गया है। बाजार को उम्मीद है कि पीएमआई आंकड़ा पिछले महीने से कहीं बेहतर रहेगा। हालांकि, लाल सागर क्षेत्र को लेकर चिंताएं कायम हैं और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें तेज बढ़ोतरी को रोक सकती हैं।’’
4 / 5
व्यापारी आज जर्मनी, यूरो क्षेत्र, ब्रिटेन और अमेरिका के पीएमआई आंकड़ों से पहले सतर्क रह सकते हैं। बृहस्पतिवार को अमेरिकी जीडीपी और ईसीबी मौद्रिक नीति निर्णय से पहले भी निवेशक सतर्कता का रुख अपना सकते हैं। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.11 पर रहा।
5 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 689.76 अंक की तेजी के साथ 71,060.31 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 3,115.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट

कारोबारलाडली बहना योजना: 13 मई को 36वीं किश्त, 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में सीएम डॉ. मोहन ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां