लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 81.71 प्रति डॉलर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 29, 2022 21:16 IST

Open in App
1 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार प्रभावित हुआ और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
2 / 5
बाजार सूत्रों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.58 पर मजबूत खुला।
3 / 5
कारोबार के दौरान यह 81.57 के उच्चस्तर और 81.74 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 5
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये का पिछला बंद भाव 81.68 प्रति डॉलर था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.33 पर रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.33 प्रतिशत बढ़कर 85.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
5 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 177.04 अंक बढ़कर 62,681.84 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 935.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!