लाइव न्यूज़ :

LPG cylinder price ATF RATE Update: होटल- रेस्तरां में खाने वाले और विमान में चढ़ने वालों को राहत!, ईंधन की कीमत में छूट, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 1, 2024 11:27 IST

Open in App
1 / 7
LPG cylinder price ATF RATE Update: विमान (जेट) ईंधन या एटीएफ के दाम में शनिवार को 6.5 प्रतिशत की कटौती की गई, वहीं होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर पर 69 रुपये की कमी की गयी।
2 / 7
LPG cylinder price ATF RATE Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्यों में गिरावट के मद्देनजर ऐसा किया गया है।
3 / 7
LPG cylinder price ATF RATE Update: तेल विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर (6.5 प्रतिशत) घटकर 94,969.01 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई।
4 / 7
LPG cylinder price ATF RATE Update: इससे पहले एक मई को इसकी कीमत में 749.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 0.7 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की गई थी।
5 / 7
LPG cylinder price ATF RATE Update: मुंबई में एटीएफ दर 95,173.70 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 88,834.27 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई।
6 / 7
LPG cylinder price ATF RATE Update: स्थानीय करों के आधार पर हर राज्य में कीमतें अलग-अलग होती हैं। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 69 रुपये घटाकर 1,676 रुपये कर दी।
7 / 7
LPG cylinder price ATF RATE Update: वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक मई को 19 रुपये तथा एक अप्रैल को 30.5 रुपये की कटौती की गई थी। हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाली रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत 803 रुपये प्रति सिलेंडर ही रहेगी। 
टॅग्स :एलपीजी गैसहवाई जहाजभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम