लाइव न्यूज़ :

रुपया दोपहर के कारोबार में 52 पैसे टूटकर 82 प्रति डॉलर के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: January 31, 2023 15:31 IST

Open in App
1 / 4
स्थानीय शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने के बीच मंगलवार को रुपया दोपहर के कारोबार में 52 पैसे टूटकर 82.04 प्रति डॉलर पर आ गया।
2 / 4
संसद में मंगलवार को पेश 2022-23 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि निर्यात के स्थिर होने और चालू खाते का घाटा बढ़ने के कारण रुपये पर दबाव बढ़ेगा।
3 / 4
आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.61 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और गिरावट के साथ 82.04 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
4 / 4
सोमवार को रुपया 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत के लाभ से 102.42 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 फीसदी के नुकसान के साथ 84.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित