लाइव न्यूज़ :

Gold Silver Rate Today: चांदी ₹2.65 लाख और सोना ₹1.44 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 12, 2026 20:23 IST

Open in App
1 / 6
वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी के अनुरूप सोमवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 15,000 रुपये उछलकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी।
2 / 6
वहीं सोना 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 15,000 रुपये यानी छह प्रतिशत बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के नए शिखर पर पहुंच गई।
3 / 6
पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अलावा, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,900 रुपये यानी 2.05 प्रतिशत बढ़कर 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
4 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना पहली बार 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। सोना 90.72 डॉलर यानी दो प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4,601.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘सोने ने सकारात्मक उत्तर दिया है और 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है जबकि चांदी में और भी तेज उछाल आया है और यह 84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। यह जोखिम के प्रति संवदेनशील माहौल में इसके अधिक मांग को दिखाता है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4.3 डॉलर यानी लगभग छह प्रतिशत बढ़कर 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
5 / 6
ऑगमोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और कटौती करने के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदों के कारण चांदी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहने से भू-राजनीतिक चिंताएं भी फिर से बढ़ी हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्प के बारे में विचार कर रहे हैं।
6 / 6
उन्होंने कहा कि तेहरान ने 'रेड लाइन' पार कर ली है। अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए, अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। इसके बाद ट्रंप और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बीच बढ़ते झगड़े से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे फेडरल रिजर्व की आजादी को लेकर बड़ी चिंताएं फिर से बढ़ गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि जांच से डॉलर पर दबाव पड़ा, जिससे सर्राफा की कीमतों को और समर्थन मिला।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स