लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Price Today: सोना 1100 रुपये महंगा, चांदी में 1500 की तेजी, जानें 04 मार्च का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: March 4, 2025 20:02 IST

Open in App
1 / 5
आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने तथा मजबूत वैश्विक रुख के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 88,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
2 / 5
इसका पिछला बंद भाव 87,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मंगलवार से कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क की पुष्टि के बाद सर्राफा की कीमतों में उछाल आया। चीन और कनाडा ने भी अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की घोषणा की, जिससे उत्तरी अमेरिका में व्यापार तनाव बढ़ गया।
3 / 5
औद्योगिक मांग और सोने में तेजी के चलते चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को चांदी की कीमत 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी मोर्चे पर, अप्रैल अनुबंधों के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 32.70 डॉलर बढ़कर 2,933.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।
4 / 5
इस बीच, हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2,921.42 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, सोमवार को जारी किए गए उम्मीद से कम आईएसएम विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों ने वृहद आर्थिक मोर्चे पर एक और निराशाजनक संकेत जोड़ा।
5 / 5
गांधी ने कहा कि यह पिछले सप्ताह के कमजोर आवासीय आंकड़े, बढ़ते बेरोजगारी के दावों और उपभोक्ता खर्च में गिरावट के मद्देनजर आया है। आंकड़े जारी होने से इस बात की संभावना बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व उम्मीद से पहले ब्याज दरों में कटौती करेगा।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा