लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना 60 हजार के पार, 20 मार्च 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: March 20, 2023 21:24 IST

Open in App
1 / 6
विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 1,400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गया।
2 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,860 रुपये के उछाल के साथ 69,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
3 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,005 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस हो गया।
4 / 6
गांधी ने कहा कि एशियाई कारोबार के घंटों में सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही और यह 52 सप्ताह के नए उच्चस्तर 2,005 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा।
5 / 6
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई में फेडरल रिजर्व कम आक्रामक है। बैंकिंग संकट की लहर ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है।
6 / 6
इससे सर्राफा में तीन साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 60,000 रुपये से ऊपर के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।’’
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना