जानें यामी गौतम के पति आदित्य धर के बारे में कुछ बातें, कभी काम के लिए दर-दर भटकते थे

By संदीप दाहिमा | Published: June 7, 2021 05:19 PM2021-06-07T17:19:04+5:302021-06-07T17:19:04+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने बीते शुक्रवार को डायरेक्टर आदित्य धर के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली। बेशक फैंस यामी के पति के बारे में और जानने के लिए उत्सुक होंगे। आदित्य धर बॉलीवुड के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हैं। फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने आदित्य को एक नई पहचान दी।

बेशक इसके पीछे काफी संघर्ष था। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकित हुए आदित्य के लिए संघर्ष आसान नहीं था। आदित्य जब काम की तलाश में दर-दर भटक रहे थे।

12 मार्च 1983 को जन्में आदित्य का नाम सबसे पहले 2008 में आया था।

जी हां, उन्होंने 2008 में फिल्म 'काबुल एक्सप्रेस' के गाने लिखे थे। यानी उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक गीतकार के तौर पर की थी.

बाद में उन्होंने ए दिल, वन टू थ्री, डैडी कूल फिल्मों के लिए गीतकार के रूप में काम किया। उन्होंने 2010 में अजय देवगन की 'आक्रोश' के लिए डायलॉग्‍स लिखकर एक लेखक के रूप में अपना नाम भी बनाया।

2006 में जब वे मुंबई आए, तो आदित्य ने सहायक निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया।

आदित्य रोज सुबह उठकर कई प्रोडक्शन हाउस में काम मांगने जाता था। किसी तरह उन्हें सहायक निर्देशक की नौकरी मिल गई।

आदित्‍य ने बताया उस समय सहायक निदेशक के काम में ज्यादा पैसा नहीं था। कुछ ही प्रोडक्‍शन हाउस ऐसे थे जहां असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर से पानी भी पूछा जाता था। लेकिन आदित्य ने हार नहीं मानी।

उन्होंने तय किया कि समय आने पर लोग मेरे टैलेंट को देखेंगे। आखिर वो पल आ ही गया। 'उरी' के मौके ने आदित्य को अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका दिया और उन्होंने मौके को अपनी कामयाबी में बदल दिया।

आदित्य और यामी गौतम को 'उरी' के सेट पर प्यार हो गया था। लेकिन दो साल तक दोनों ने इसे सभी से छुपाकर रखा।