लाइव न्यूज़ :

बिग बी-अभिषेक बच्चन से पहले कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं ये सेलेब्स, देखिए पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 20:30 IST

Open in App
1 / 9
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। मगर अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दिग्गज अभिनेता की 19 मई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वो इससे संक्रमित जरूर थे, लेकिन उनमें इस महामारी के कोई लक्षण नहीं थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
2 / 9
बंगाली एक्ट्रेस कोयल मलिक और उनका पूरा परिवार हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया पर बताया कि उनका पूरा परिवार सेल्फ क्वॉरेंटीन कर रहा है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
3 / 9
इस लिस्ट में एक्ट्रेस जोआ मोरानी का नाम भी शामिल है। उनके पति करीम मोरनी और बहन शजा मोरनी को अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। यही नहीं, इलाज के लिए सभी अस्पताल में भर्ती भी हुए थे, लेकिन अब सब ठीक हो चुके हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
4 / 9
मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। किडनी इन्फेक्शन से जूझ रहे वाजिद को हाल ही में कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया था। ऐसे में मुंबई के अस्पताल में 1 जून को निधन हो गया था। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया गया था।
5 / 9
पूरब कोहली अप्रैल के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि कैसे एक-एक करके उनके पूरे परिवार को कोरोना वायरस हो गया था। हालांकि, अब हर कोई ठीक है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
6 / 9
टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह भी कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। यही नहीं, उनकी सास और भाई भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। हालांकि, अब मोहिना स्वस्थ हो गई है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
7 / 9
कोरोना पॉजिटिव होने वालीं कनिका कपूर पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं। मार्च के महीने में उन्हें कोरोना हुआ था, जिसका इलाज उन्होंने लखनऊ में कराया था। इस दौरान उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। फिलहाल, अब कनिका पूरी तरह से ठीक हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
8 / 9
अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे और अभिषेक बच्चन ने भी शनिवार को खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है।' (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
9 / 9
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।' (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनकनिका कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?