Randeep Hooda & Lin Laishram: शादी की पहली तस्वीरें साझा की, लिखा- "आज से, हम एक हैं", देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 30, 2023 01:34 PM2023-11-30T13:34:42+5:302023-11-30T13:38:02+5:30

Next

अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लैशराम ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें साझा की।

दोनों युगल बुधवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल के चुमथांग सनापुंग में परिणय सूत्र में बंधे।

हुड्डा और लैशराम ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी समारोह की तस्वीरों के साथ लिखा, "आज से, हम एक हैं।"

 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'जन्नत 2', 'हाईवे' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाले हुड्डा ने शादी के मौके पर पारंपरिक मणिपुरी सफेद धोती (फीजोम), कुर्ता और पगड़ी (कोकीट) पहनी थी।

मणिपुरी मॉडल लैशराम भी पारंपरिक मणिपुरी पोशाक में थी।

विवाह पारंपरिक मेईती रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें दुल्हन ने दूल्हे के चारों ओर सात चक्कर लगाए, वहीं दूल्हा व दुल्हन ने एक-दूसरे को विभिन्न प्रकार के फूलों से बनी माला पहनाई।

हुड्डा (47) और लैशराम (37) पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध में थे। (सभी फोटो- सोशल मीडिया)