Pics: परिणीति चोपड़ा कर रही हैं बेडमिंटन की जमकर प्रैक्टिस, साइना नेहवाल की बायोपिक में आएंगी नजर

By ललित कुमार | Published: July 2, 2019 07:16 PM2019-07-02T19:16:59+5:302019-07-02T19:16:59+5:30

Next

हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है।

परिणीति आज यानि 2 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में अपनी आने वाली फिल्म के बेडमिंटन प्रैक्टिस करने के बाद दिखीं।

परिणीति इस समय बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में खुद को फिट करने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं।

परिणीति से पहले इस फिल्म को श्रद्धा कपूर कर रही थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने इस फिल्म के करने के मना कर दिया।

फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में परिणीति के साथ लीड रोल में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

इसके अलावा परिणीति हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के रीमेक में नजर आएंगी।

परिणीति आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' में दिखी थीं।

प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 12 जुलाई को रिलीज होगी।