लाइव न्यूज़ :

'कोहरा' सीजन 2 फरवरी में होगी रिलीज, बरुन सोबती की वापसी, मोना सिंह की नई एंट्री

By संदीप दाहिमा | Updated: January 20, 2026 17:25 IST

Open in App
1 / 6
पुलिस पर आधारित प्रशंसित सीरीज 'कोहरा' का दूसरा सीजन 11 फरवरी को प्रसारित होगा। इसकी घोषणा स्ट्रीमिंग मंच नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को की। पहले सीजन को आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया था और चरित्र केंद्रित कथानक के लिए इसकी व्यापक रूप से प्रशंसा की गई थी।
2 / 6
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभिनेता बरुन सोबती सहायक सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के रूप में वापसी करेंगे, जबकि मोना सिंह सीरीज में एक प्रमुख नए किरदार में दिखायी देंगी दूसरे सीजन में गरुंडी जगराना को पीछे छोड़कर डलेरपुरा पुलिस थाने का जिम्मा संभालते नजर आएंगे, जहां वह नई कमांडिंग ऑफिसर धनवंत कौर को रिपोर्ट करेंगे, जिसकी भूमिका मोना सिंह निभा रही हैं।
3 / 6
गुंजीत चोपड़ा, डिग्गी सिसोदिया और सुदीप शर्मा द्वारा लिखी गयी सीरीज 'कोहरा' का निर्माण ‘ए फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शन’ ने किया है। प्राइम वीडियो के 'पाताल लोक' में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले शर्मा, फैसल रहमान के साथ निर्देशक की भूमिका में नजर आएंगे।
4 / 6
शर्मा ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम भावनाओं का एक उतार-चढ़ाव भरा सफर है। बरुन और मोना ने शानदार काम किया है, और मैं लोगों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
5 / 6
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कोहरा को लीक से हटकर बताया।
6 / 6
जिसने अपनी सहज कहानी कहने की शैली के लिए पुरस्कार और आलोचनात्मक प्रशंसा अर्जित की है।
टॅग्स :वेब सीरीजनेटफ्लिक्समोना सिंहफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?