शादी की चर्चाओं के बीच शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर बांद्रा में दिखे साथ-साथ

By ललित कुमार | Published: April 12, 2019 11:01 AM2019-04-12T11:01:45+5:302019-04-12T11:01:45+5:30

Next

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं, इसी बीच दोनों स्टार्स मुंबई के बांद्रा में एक साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखे।

हाल ही शिबानी और फरहान की बेहद हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुईं थी। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए थे।

मीडिया में इस तरह की खबरें भी आईं कि जल्द ही शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं।

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की उम्र में 7 साल का बड़ा फासला है, बता दें शिबानी दांडेकर फरहान से उम्र में 7 साल छोटी हैं।

शिबानी बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में भी दिख चुकी हैं।

इस फिल्म में शिबानी ने एक टीवी एंकर का किरदार निभाया था।

आखिरी बार शिबानी फिल्म 'नूर' में नजर आईं थी, इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा दिखी थीं।